1. हिन्दी समाचार
  2. भाग्यफल
  3. अगर आपकी गर्लफ्रेंड का नाम इस लेटर से शुरु होता है तो जान लें कैसी होगी आपकी जोड़ी…

अगर आपकी गर्लफ्रेंड का नाम इस लेटर से शुरु होता है तो जान लें कैसी होगी आपकी जोड़ी…

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

रिपोर्ट: गीतांजली लोहनी

नई दिल्ली: ज्योतिष विद्या के माध्यम से किसी भी व्यक्ति के स्वभाव, उसके चरित्र, और उसके व्यवहार के बारे में पता लगाया जा सकता है। ऐसे ही अगर आपने कई बार अपने प्यार में धोखा खाया है या फिर आपका प्यार अधूरा रह गया है तो अब आप बिल्कुल भी परेशान मत होइए क्योंकि आज हम आपको बताने वाले है कि कौन-सी लड़कियां आपको प्यार में कभी धोखा नहीं देंगी। ध्यान दें लड़कियों के नाम के अक्षरों पर, नीचें हम बता रहे है किस अक्षर के नाम वाली लड़की आपके सुख-दुख में साथ देने वाली होगी-

‘G’ नाम की लड़की

G नाम की लड़कियों का स्वभाव जिद्दीपन वाला होता है । लेकिन ये लोग काफी मेहनती भी होती हैं। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार G  नाम की लड़कियां धार्मिक प्रवृति की होती हैं। ऐसी लड़कियां घर परिवार को संभालने में सबसे आगे रहती हैं।

‘D’ नाम की लड़की

इस नाम की लड़कियां बेहद रोमांटिक स्वभाव की होती हैं। काफी व्यस्त होने के बावजूद भी अपने पार्टनर के लिए ये समय निकाल ही लेती हैं। खास बात यह है कि ऐसी लड़कियां अपने पार्टनर के लिए बेहद ईमानदार होती हैं।

‘M’ नाम की लड़की

इस नाम की लड़कियां थोड़ा कड़क स्वभाव के होती हैं लेकिन ये लोग अपने साथी से बेपनाह प्यार करती हैं। इतना ही नहीं M लेटर से जिन लड़कियों का नाम शुरु होता है वो अपने साथी का बहुत सम्मान भी करती हैं।

‘S’ नाम की लड़की     

इस नाम की लड़कियां अपने जीवनसाथी को लेकर बहुत गंभीर यानि सिरियस होती है। ऐसी लड़कियों में धैर्य बहुत ज्यादा होता है। साथ ही ये लड़कियां अपने रिश्ते और करियर से जुड़ी सभी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाने में सक्षम होती हैं।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...