1. हिन्दी समाचार
  2. लाइफस्टाइल
  3. इस तरीके से खायें बस 3 ही अंडे फिर देखें कमाल , मर्द हो या औरत बॉडी में दिखेगा ये बदलाव

इस तरीके से खायें बस 3 ही अंडे फिर देखें कमाल , मर्द हो या औरत बॉडी में दिखेगा ये बदलाव

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
इस तरीके से खायें बस 3 ही अंडे फिर देखें कमाल , मर्द हो या औरत बॉडी में दिखेगा ये बदलाव

रिपोर्ट: गीतांजली लोहनी

नई दिल्ली: अच्छी सेहत और प्रोटीन युक्त खाना खाने की जब बात होती है तो सबसे पहले अंडा खाने की सलाह दी जाती है। अंडे में मौजूद कई तरह के पौष्टिक गुण हमारे शरीर को हैल्दी रखने में मदद् करते है। वजन बढ़ाने से लेकर बजन को कम करने तक में अंडा खाने की सलाह दी जाती है। लेकिन कई बार हमें कंन्फ्यूजन होती है कि हमें दिन में कितने अंडे खाने चाहिए या फिर अंडा किस वक्त खाना चाहिए। तो चलिए आज हम आपको बताएंगे कि कितने अंडे खाये कि हमारी बॉडी में उसका असर दिखे-

हर कोई अपने शरीर पर विटामिन की कमी पूरी करने के लिए कई तरह की गोलियों का सेवन करते है। मगर आप सभी जानते है कि गोलिंया खाने से हमारे शरीर में बाद में काफी नुकसान होने लगता है। लेकिन आपको पता है कि एक अंडे में कई पोषक तत्व होते हैं। जी हां अंडे में प्रोटीन से लेकर हेल्दी फैट, फोलेट, कैल्शियम, जिंक, फॉस्फोरस, सेलेनियम, विटामिन A, विटामिन B5, विटामिन B12, विटामिन B2 जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। तो अगर आप हर दिन अपने डाइट में तीन अंडे शामिल करेंगे तो आपको ऊपर दिए गए सारे विटामिन्स मिल जाएंगे। जिससे आपको अलग से कोई भी मल्टी-विटामिन टेबलेट खाने की जरुरत नहीं पड़ेगी।

3 अंडे खाने का राज-

अगर आपको वेट कम करना है तो हर दिन नाश्ते में तीन अंडे खाये जिससे बॉडी में प्रोटीन मिल जाएगा। और आपका पेट भरा रहेगा जिससे आप पूरा दिनभर कम खाएंगे जो आपको वजन कंट्रोल करने में मदद करेगा।

अंडे के पीले पार्ट में कोलेस्ट्रॉल होता है। अधिक मात्रा में ये बॉडी के लिए नुकसानदायक है। लेकिन अगर हर दिन तीन अंडे खाया जाए तो इसमें मौजूद कोलेस्ट्रॉल आपकी बॉडी को फायदा पहुंचाएंगे। इसी के साथ अगर हर दिन तीन अंडे खाए जाएं तो बॉडी में कई अच्छे हार्मोन्स एक्टिव हो जाते हैं। तीन अंडों का कोलेस्ट्रॉल आपकी बॉडी में स्टेरॉयड हार्मोन्स, जैसे टेस्टोस्टेरॉन, एस्ट्रोजन और कोर्टिसोल बनाते हैं। ये सभी तत्व आपकी बॉडी के लिए काफी जरुरी हैं। रोज तीन अंडे खाने से आपकी बॉडी में सारे तत्व मिल जाएंगे। जिससे आपको मल्टी विटामिन टेबलेट लेने की भी कोई जरुरत नहीं पड़ेगी और आपकी सेहत भी ठीक रहेगी।

वहीं हर दिन तीन अंडे खाने से हमारे शरीर में ओमेगा 3 फैटी एसिड भी मिल जाएगा और इस एसिड से इंसान की हार्ट रेट को कंट्रोल किया जा सकता है। साथ ही इसकी वजह से ब्लड में क्लॉटिंग का खतरा भी कम हो जाएगा। इससे ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल हो जाता है।

रोज तीन अंडे खाने से आपकी हड्डियां भी मजबूत होती है । अंडे में मौजूद विटामिन डी और फॉस्फोरस हड्डियां मजबूत करने में मदद् करता है। साथ ही ये दिमाग के लिए भी काफी फायदेमंद है।

नये जन्में बच्चों को भी अंडा खिलाना चाहिए इसमें मौजूद कई पोषक तत्व शिशु के शरीर को स्वस्थ बनाये रखते है। तो वहीं गर्भवती महिलाओं को भी अपनी डाइट में हर दिन तीन अंडे शामिल करने चाहिए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...