कई बार वास्तु के हिसाब से भवन का निर्माण तो हो जाता है लेकिन कुछ ऐसी कमियां रह जाती है जिसकी वजह से घर के सदस्यों पर उसका बुरा प्रभाव पड़ता है।
घर में कई ऐसे छोटे वास्तु दोष होते है जो दिखने में बड़े छोटे दिखाई देते है लेकिन वो घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार कर देते है जिससे घर में रहने वाले लोगों का जीवन प्रभावित होता है।
आज हम आपको कुछ ऐसे ही वास्तु टिप्स देने वाले है जिसको आजमाकर आप ख़ुशी जीवन जी सकते है। कई बार देखा जाता है की लोगो के बाथरूम के नल से पानी टपकता रहता है।
कई घरों में तो पानी की बर्बादी तक होती है। दरअसल जल का कारक चंद्र है और यह धन के आवागमन का कारक है।
जिस घर में पानी टपकता रहता है या पानी का बेतहाशा इस्तेमाल होता है वहां धन से जुड़ी समस्या आने लगती है।
एक और गलती लोग करते है और वो ये की बैडरूम में वाश बेसिन लगवा देते है। दरअसल शयन कक्ष की ऊर्जा जल की ऊर्जा के बिलकुल विपरीत होती है।
बेडरूम या किसी भी रूम में वाश बेसिन लगवा देना एक गंभीर वास्तु दोष है। इससे सेहत और पैसा दोनों बर्बाद होते है।