1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. घर से बाहर निकलते वक्त क्या आपको भी दिखती है ये सारी चीजें, तो जरुर जान लें इन संकेतों के बारें में…

घर से बाहर निकलते वक्त क्या आपको भी दिखती है ये सारी चीजें, तो जरुर जान लें इन संकेतों के बारें में…

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
घर से बाहर निकलते वक्त क्या आपको भी दिखती है ये सारी चीजें, तो जरुर जान लें इन संकेतों के बारें में…

रिपोर्ट: गीतांजली लोहनी

नई दिल्ली: सोते समय अक्सर कई लोगों को सपने आते है किसी को अपने सपने याद रहते है तो कोई भूल जाता है। सपने आना एक आम बात होती है लेकिन कई बार हमें ऐसे सपने आते है जो हमें आने वाले संकट का पहले ही अनुभव करा जाते है। और कई बार ऐसे सपने आते है जो हमारे जीवन में कुछ शुभ संकेत लेकर आते है। सपने में आप क्या देख रहे हैं, किसे देख रहे है, इस बात का भी हमारे जीवन में बहुत मायनों में प्रभाव पड़ता है। अगर कोई व्यक्ति सपने में भगवान के दर्शन करता है तो इससे बड़े सौभाग्य की बात और कुछ नहीं हो सकती। क्योंकि ऐसा माना जाता है कि इंसान के अंदर जो आत्मा होती है, वो परमात्मा का ही एक हिस्सा होता है। तो चलिए आज जानते है सुबह उठकर अगर आपको नीचे लिखें ये सारे सिंबल्स दिख रहे है तो क्या है उसका मतलब-

जब भी आप सुबह उठकर शीशा देखते हैं और उस समय यदि आपको अपने चेहरे में कुछ परिवर्तन और चमक के साथ लाली, नजर आने लगे तो समझ जाएं कि आपके अच्छे दिनों की शुरुआत हो चुकी है।

और अगर अचानक सुबह-सुबह सगे-संबंधियों या जिस से पैसा आप ने लेना है वह मिलने लग जाए। तो समझ जाएं कि आपका शुभ समय शुरु हो चुका है।

जब भी आप सुबह घर से निकले तो कोई आपके सामने पानी या दूध से भरा बर्तन लेकर आ जाए, तो समझे कि आपका समय बेहद शुभ बीतने वाला है।

शरीर के दाहिने अंगों का फड़कना बेहद शुभ माना जाता है। दाहिने गाल, बाजू, हाथ का फड़कना व्यक्ति की सुख समृद्धि की ओर इशारा special signals करता है। जिससे उसे आने वाले समय में हर क्षेत्र में बरकत प्राप्त होती है।

जब भी आप सुबह घर से निकले तो कोई आपके सामने पानी या दूध से भरा बर्तन लेकर आ जाए, तो समझे कि आपका समय बेहद शुभ बीतने वाला है।

सुबह काम पर जाते समय कोई बालक या कन्या हंसता हुआ चेहरा लेकर आपके सामने आ जाए, तो समझिए कि आप का दिन बेहद बेहतर और सफलता प्रदान करने वाला रहेगा।

इसी प्रकार कहीं अपने बछड़े को दूध पिलाती गाय का दिखना भी आपको अच्छे समय का संकेत है।

यदि अचानक अनावश्यक रूप से खर्च हो रहे पैसे, खर्च होना रुक जाए। पैसा टिकना शुरू हो जाए और आपका बैंक बैलेंस और धन संचय करने में सफल हो जाएं, तो समझें कि आपके शुभ समय की शुरुआत हो चुकी है।

पशु पक्षी के द्वारा भी हमें शुभ संकेतों की प्राप्ति होती है। जैसे बंदर यदि आम की गुठली आपकी छत पर फेंक दें, बिल्ली घर में बच्चों को जन्म दे या फिर पक्षी कोई चांदी की चीज आपकी छत पर छोड़ जाए, तो यह बेहद शुभ संकेत होते हैं। जिससे आपके घर में सुख समृद्धि और धन धान्य की वृद्धि होती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...