1. हिन्दी समाचार
  2. लाइफस्टाइल
  3. क्या आप भी करते है मास्टरबेशन? हर किसी को पता होनी चाहिए ये जरुरी बात

क्या आप भी करते है मास्टरबेशन? हर किसी को पता होनी चाहिए ये जरुरी बात

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
क्या आप भी करते है मास्टरबेशन? हर किसी को पता होनी चाहिए ये जरुरी बात

नई दिल्ली:  मास्टरबेशन ये एक ऐसा शब्द है जिसे भारतीय लोग सभी के सामने बोलने से कतराते हैं। मास्टरबेशन को लेकर कोई भी खुलकर बात करने से झिझकता है। मास्टरबेशन यानि हस्तमैथुन को लेकर लोगों की अलग-अलग राय है। इसको लेकर पुराने समय से ही कई तरह के भ्रम फैले हुए है। कुछ लोग मास्टरबेशन के नुकसान के बारे मे बताते हैं, तो कुछ इसे फायदों के रुप में मानते है। कुछ पुरानी भ्रांतियों के अनुसार हस्तमैथुन एक पाप माना जाता है। भ्रम ये है कि इसे करनेवाले अंधे हो सकते हैं, नपुंसक हो सकते हैं, या फिरउन्हें मुंहासे ज़्यादा होते हैं और यहां तक कि कुछ लोगों में यह भ्रम इस कदर बैठा हुआ है कि मास्टरबेशन करनेवाले मानसिक रोगी हो सकते हैं या फिर वे अपने यौनांगों को नुक़सान पहुंचा सकते हैं। लेकिन आप परेशान मत होइये क्योंकि ये सब महज़ एक ग़लत भ्रम ही है। सेक्सोलॉजिस्ट और सेक्स एक्सपर्ट्स कहते है कि मास्टरबेशन आपके लिए काफ़ी हेल्दी है। यह आपके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बेहद फ़ायदेमंद होता है। तो चलिए आज सारे भ्रम से परे हम आपको बताएंगे मास्टरबेशन करना क्या वाकई हमारे शरीर के लिए हेल्दी है या नहीं?

क्या है मास्टबेशन के फायदे-

स्ट्रेस फ्री रहने लगते है आप

जब ऑर्गैज़्म आता है, तो शरीर में एंडॉर्फिन तेज़ी से बढ़ते हैं। ये एक तरह के न्यूरोट्रांसमीटर्स होते हैं, जो हम में पॉज़िटिव एहसास जगाकर हमें ख़ुशी देते हैं। ज़रूरी नहीं कि हर बार मास्टरबेट करने पर आपको ऑर्गैज़्म मिले, लेकिन उससे ज़्यादा ज़रूरी है उस एक्ट की ख़ुशी, जो आपको स्ट्रेस फ्री करता है।

डिप्रेशन को करता है बॉय बॉय

तनाव और निराशा अक्सर डिप्रेशन का कारण बनते हैं, लेकिन जब आप ख़ुद को अच्छा फील कराना चाहते हैं, तो यह आपको डिप्रेशन से बचाता है। शहरों में बहुत-से लोग अकेलेपन के कारण डिप्रेशन के शिकार होने लगते हैं, ऐसे में ख़ुद से साथ बिताया यह क्वालिटी टाइम आपको डिप्रेशन से बचाता है।

इम्यूनिटी को करता है स्ट्रांग

बहुत-से हेल्थ एक्सपर्ट इस बात को दावे के साथ पेश करते हैं कि मास्टरबेशन आपके इम्यून सिस्टम को भी स्ट्रॉन्ग बनाता है। दरअसल, एक रिसर्च में यह बात सामने आई है कि ऑर्गैज़्म के बाद शरीर में व्हाइट सेल्स की मात्रा बढ़ जाती है, जो हमें बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं।

एसटीडी का ख़तरा बिल्कुल नहीं

मास्टरबेशन का यह एक और फ़ायदेमंद पहलू है कि इससे आप सेक्सुअली ट्रांसमिटेड डिसीज़ से बचे रहते हैं, इसीलिए यह सेफ माना जाता है। साथ ही आपको प्रेग्नेंसी होने का किसी तरह का डर भी नहीं रहता।

पेल्विक फ्लोर स्ट्रॉन्ग होता है

मास्टरबेशन एक छोटे-से एक्सरसाइज़ सेशन जैसा होता है, इसलिए इसके करने से पेल्विक फ्लोर मज़बूत होता है, जो महिलाओं को पीरियड्स के दौरान होनेवाले दर्द से राहत दिलाता है।

सुकूनभरी गहरी नींद का राज

यह जितना आपको ख़ुशी का एहसास दिलाता है, उतना ही थका भी देता है, जिससे आपको तुरंत बहुत अच्छी नींद आती है। गहरी नींद हमारे शरीर को अच्छी तरह रिकवर होने में मदद करती है. संपूर्ण शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है।

मास्टरबेशन करने से ये होता है नुकसान-

हस्तमैथुन से लिंग कमजोर हो जाता है, जिसका असर कई बार यौन संबंध बनाने पर दिखता है।

हद से ज्यादा हस्तमैथुन नुकसानदायक है। हद से ज्यादा मास्टबेशन करने से शीघ्रस्खलन की समस्या उत्पन्न हो सकती है।

अति हस्तमैथुन महिलाओं के यूटरस को कमजोर कर सकता है। जिससे कई बार कंसीव करने में दिक्कत आ सकती है।

ज्यादा हस्तमैथुन आपको शारीरिक रूप से कमजोर भी बनाता है।

इससे बाल झड़ने की समस्या भी हो सकती है।

कितनी बार करना चाहिए मास्टरबेशन

सबकी सेक्शुअल ऐपेटाइट अलग-अलग होती है। जिस तरह किसी को 2 रोटी की भूख होती है तो किसी को 4 की। इसलिए यह कहना सही नहीं होगा कि कितनी बार मास्टरबेशन करना चाहिए। यदि फिर भी कोई हफ्ते में दो बार तक मास्टरबेशन करता है तो यह सही हो सकता है। लेकिन यदि किसी की ऐपेटाइट अधिक है तो रोजाना 1 बार करना भी कुछ हद तक सही हो सकता है।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...