1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. शनिवार को करे ये उपाय : मिलेगी शनि देव की कृपा

शनिवार को करे ये उपाय : मिलेगी शनि देव की कृपा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
शनिवार को करे ये उपाय : मिलेगी शनि देव की कृपा

शनि देव को ज्योतिष में न्यायप्रिय ग्रह माना गया है। उनकी कृपा से एक छोटे से छोटा व्यक्ति भी उच्च पद को प्राप्त कर जाता है।

शनि देव का शनिवार पर अधिकार माना गया है। माना गया है कि शनिवार को जो शनि देव की पूजा करता है उसे शनि देव की कृपा प्राप्त होती है और वो उनकी दृष्टि से प्रभावित नहीं होता।

जिन लोगों की कुंडली में शनि कमजोर होता है उन्हें अक्सर कार्यों में असफलता प्राप्त होती है। माना जाता है कि शनि के दुर्बल होने पर मनुष्य जीवन भर व्याधि से पीड़ित रहता है।

शनि मनुष्य के कर्मो के हिसाब से उसे फल देते है। शनि को खुश करने के लिए हर शनिवार को उन पर सरसों का तेल चढ़ाना चाहिए वही पीपल के पेड़ पर भी दीपक जलाना चाहिए।

कहते है कि जो हनुमान जी की पूजा करता है उसे शनि कभी परेशान नहीं करते है ऐसे में हर मंगलवार और शनिवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर गुड़ चने के भोग लगाए।

शनि का अधिकार निचले वर्ग के लोगों पर होता है। इसलिए मजदूर, कारीगर या अपने नीचे काम कर रहे लोगों का अपमान न करे उनकी मदद करें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...