कई बार हम घर तो वास्तु के हिसाब से बना लेते है लेकिन कई बार ऐसी गलती भी कर देते है जिसके कारण घर में अशांति हो जाती है।
तो आज हम आपको कुछ ऐसी ही चीज़ो के बारे में बता रहे है जिनको आपको नहीं करना है क्यूंकि इनसे घर में गंभीर वास्तु दोष आता है।
सबसे पहले तो कोशिश करिये की कंटीले पौधे घर में कभी भी नहीं लगाए जाए। एक तो इससे वास्तु दोष होता है और दूसरी और धन की कमी भी होती है। वाद विवाद होते है।
इसके अलावा कई लोगों की आदत होती है की वो बिस्तर के नीचे जूते चप्पल रखते है। ऐसा नहीं करना चाहिए। इसे नेगेटिव ऊर्जा हावी होती है और काम बिगड़ते है।
एक गलती ऐसी भी है जो बहुत लोग करते है और वो है बंद घड़ी घर में रखना। बंद घड़ी या तो ठीक कराये या उसे फ़ेंक दे। इसके अलावा देवताओं की खंडित प्रतिमा को भी नहीं रखना चाहिए।
पूजा घर में अधिक अन्धेरा नहीं रखना चाहिए वही दान और पूजा की साम्रगी का भी जल्द से जल्द इस्तेमाल करे। उन्हें अधिक दिनों तक नहीं रखे।