1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. संभल: जनपद स्तरीय पाककला प्रतियोगिता आयोजित

संभल: जनपद स्तरीय पाककला प्रतियोगिता आयोजित

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
संभल: जनपद स्तरीय पाककला प्रतियोगिता आयोजित

{ संभल से सतीश सिंह की रिपोर्ट }

जनपद संभल में मध्यान भोजन की गुणवत्ता में सुधार के लिए जनपद स्तरीय पाककला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें समस्त जनपद से लगभग 30 रसोइयों ने भाग लिया।

जिनमें शिक्षा विभाग की तरफ से रसोइयों के लिए मिक्स वेज बनाने के लिए दिया गया, भोजन स्वाद के लिए सरकारी स्कूल के बच्चों को ही भोजन चखने के लिए नामित किया गया उनके आधार पर ही रसोइयों के भोजन की स्वाद का अंदाजे लगाया जा सके।

शिक्षा विभाग ने जीतने वाले रसोइयों के लिए प्रथम द्वितीय और तृतीय इनाम देने की घोषणा की गई जनपद के मुख्य विकास अधिकारी उमेश चंद्र ने बताया कि सरकार के आदेश को मानते हुए आज जनपद स्तरीय पाककला का आयोजन किया गया है जिसका उद्देश्य भोजन की गुणवत्ता में सुधार और अच्छे से अच्छे भोजन बच्चों को दिया जाना है जिसमें लगभग 30 रसोइयों ने भाग लिया ।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...