1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. दिशा पाटनी ने लगातार उड़ते हुए मारी फ्लाइंग किक, फैंस देखकर हुए हैरान

दिशा पाटनी ने लगातार उड़ते हुए मारी फ्लाइंग किक, फैंस देखकर हुए हैरान

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
दिशा पाटनी ने लगातार उड़ते हुए मारी फ्लाइंग किक, फैंस देखकर हुए हैरान

अभिनेत्री दिशा पाटनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अकसर अपनी तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं, जो दर्शकों को काफी लुभाते हैं। दिशा अपने वीडियो को भी फैंस के लिए सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं।

वही, दिशा पटानी अपने नए सोशल मीडिया पोस्ट में फ्लाइंग किक मारते हुए नजर आ रही हैं।  जिसे देख उनके फैंस काफी उत्साहित दिखाई दे रहे हैं।

अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया जिसमें वह लगातार उड़ते हुए किक मारती हुई दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस दिशा पटानी के इस वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। दिशा वीडियो में काफी फिट और फोकस दिखाई दे रही हैं।

इससे पहले दिशा ने इंस्टाग्राम पर एक और वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वह रैपर कार्डी बी के हालिया गीत ‘वैप’ पर डांस करती नजर आ रही थी। वीडियो में दिशा को ब्राईट ऑरेंज बाडीकॉन के साथ डार्क ऑलिव कलर्ड क्रॉप्ड जैकेट और साथ में ढीले-ढाले रिप्ड डेनिम में देखा जा सकता है। दिशा के इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कृष्णा ने लिखा, ‘तुम तो बिल्कुल आग लग रही हो। जल्द से जल्द तुम्हारे क्लोसेट में छापा मारना होगा।’

दिशा पटानी ‘केटीना’ में भी मुख्य भूमिका निभा रही हैं, जिसे एकता कपूर द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है। फिल्म में अक्षय ओबेरॉय और सनी सिंह सहित और भी कई कलाकार होंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...