1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. IPL में शानदार प्रदर्शन की बदौलत टीम इंडिया में हो सकती है धोनी की वापसी

IPL में शानदार प्रदर्शन की बदौलत टीम इंडिया में हो सकती है धोनी की वापसी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
IPL में शानदार प्रदर्शन की बदौलत टीम इंडिया में हो सकती है धोनी की वापसी

हाल ही में भारतीय क्रिकेट बोर्ड के राष्ट्रीय चयन समिति दो नए अध्यक्ष को शामिल किया गया है लेकिन इसके बावजूद भी धोनी पर पैनल का रुख नहीं बदला है। बीसीसीआई के अधिकारियों के मुताबिक धोनी को टीम में वापसी के लिए आगामी आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करना होगा। अब अगर धोनी को टीम इंडिया में वापसी करनी है तो उनको आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करना होगा।

सुनील जोशी के नेतृत्व वाली चयन समिति ने रविवार को अहमदाबाद में पहली बार बैठक की। इस दौरान उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम का चयन किया। 12 मार्च से धर्मशाला में शुरू होने वाली सीरीज के लिए चयनित भारतीय टीम में हार्दिक पांड्या, शिखर धवन और भुवनेश्वर कुमार को फिर से शामिल किया गया है।

जोशी से पहले चयनकर्ता रहे एमएसके प्रसाद ने यह स्पष्ट कर दिया था कि टीम अब धोनी से आगे बढ़ चुकी है और उन्हें चयन के लिए पहले खेलना होगा। बात करें धोनी की तो वे अब लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर से 29 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल से वापसी करने के लिए तैयार हैं, जिसके लिए वे चेन्नई पहुंचकर सीएसके के अभ्यास सत्र में भाग लेना भी शुरु कर चुके हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...