भारतीय टीम के धुरंधर बल्लेबाज और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट से काफी समय से दूर हैं, उनके फैंस एक बार फिर उन्हें मैदान पर उतरता देखना चाहते हैं। इस वक्त जो खबर आ रही है उससे धोनी के फैंस खुश हो जाएंगे।
बताते चलें कि, क्रिकेट मैदान से दूर होने के बाद माही के सन्यास को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही थी। मगर धोनी ने अपने सन्यास के बारे में किसी भी प्रकार की कोई घोषणा नहीं की। अब उन्होंने चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में सीएसके के साथ पहले अभ्यास सत्र में भाल लिया जहां उनका जमकर स्वागत किया गया।

आईपीएल शुरू होने में अब एक महीने से भी कम समय बचा है, और ऐसे में धोनी जोर-शोर से मैदान पर पसीना बहाते नजर आ रहे हैं, और खुद को टीम के लिए तैयार कर रहे हैं। इस दौर माही ने एक स्पोर्ट्स चैनल से बातचीत करते हुए कहा कि, सीएसके ने मुझे हर चीज में बेहतर बनाने में मदद की है, चाहे इंसानी पहलू हो या फिर क्रिकेटर, मैदान के अंदर या बाहर हर परिस्थिति में हालात से निपटना और कैसे अच्छा करते हुए विनम्र बने रहना।
गौर हो कि, माही को सीएसके के प्रशंसक प्यार से ‘थाला’ कहते हैं और इसपर उन्होंने कहा कि उन्हें जो प्यार और सम्मान मिला वह काफी है, उन्होंने कहा कि असल में थाला का मतलब भाई होता है, प्रशंसकों ने मुझे जो प्यार दिया है यह उसे दर्शाता है। वहीं, माही ने यह भी कहा कि, मैं जब भी चेन्नई या दक्षिण भारत में जाता हूं तो वे कभी मुझे नाम लेकर नहीं बुलाते, वे मुझे थाला कहते हैं और जैसे ही कोई मुझे थाला कहता है वे अपना प्यार और सम्मान दिखाता है।