हाल ही में हुई भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की सीरीज को भारत ने 2-1 से अपने नाम किया। लेकिन आखिरी मैच में भारत को एक बड़ा झटका लगा। ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी के दौरान भारत के ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन को फील्डिंग करते हुए कंधे में चोट लग गई थी।
जिसके कारण धवन को मैदान से बहार जाना पड़ा। चोट इतनी गहरी हो गई हो गई की शिखर धवन बल्लेबाजी के लिए भी मैदान पर नहीं उतरे।
बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम का ऐलान करते हुए शिखर धवन को इस दौरे से बहार कर दिया है। वहीं, शिखर धवन की जगह वनडे टीम के युवा ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को और टी20 मैचों के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को टीम में जगह मिली है।
बता दें 24 जनवरी से भारत का न्यूजीलैंड दौरा शुरू हो रहा है जहां पर भारत को 5 टी20 इंटरनेशनल मैच, 3 वनडे इंटरनेशनल मैच और 2 टेस्ट मैच खलने हैं।