1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. धनाश्री वर्मा ने इस गाने पर यूं झूमती आई नजर, फैंस ने जमकर दी प्रतिक्रिया, देखें

धनाश्री वर्मा ने इस गाने पर यूं झूमती आई नजर, फैंस ने जमकर दी प्रतिक्रिया, देखें

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
धनाश्री वर्मा ने इस गाने पर यूं झूमती आई नजर, फैंस ने जमकर दी प्रतिक्रिया, देखें

टीम इंडिया के धाकड़ गेंदबाज युजवेंद्र चहल  ने आईपीएल 2020 में काफी धमाल मचाया। उन्होंने 15 मैचों में 19.28 की औसत और 7.08 की इकॉनमी रेट से 21 विकेट हासिल किए हैं। वो इस सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में 5वें नंबर पर रहे।

वही, मंगेतर धनाश्री वर्मा इन दिनों अपने डांस को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। धनाश्री वर्मा के अकसर डांस वीडियो वायरल होते रहते हैं।

हाल ही में उनका एक वीडियो यूट्यूब पर तहलका मचा रहा है। इस वीडियो में वह जैकलीन फर्नांडिस और सलमान खान के गाने ‘हीरिये’ गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो में धनाश्री के डांस मूव्स फैन्स को काफी पसंद आ रहे हैं। इसमें देखा जा सकता है कि वह कई लोगों के सामने डांस कर रही हैं।

धनाश्री वर्मा के इस वीडियो को अब तक यूट्यूब पर 12 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। उनके वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं।

वीडियो में धनाश्री ने ब्लैक कलर का आउटफिट पहना हुआ है, जो उन पर काफी फब रहा है। हर वीडियो की तरह धनाश्री का यह वीडियो भी खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

युजवेंद्र चहल और मशहूर डांसर और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा ने 9 अगस्त 2020 को एक निजी समारोह में सगाई कर ली थी, जिसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी गई थी। हालांकि अभी इस कपल ने शादी की तारीखों ता ऐलान नहीं किया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...