डांसर धनाश्री वर्मा इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की मंगेतर एक डॉक्टर होने के साथ-साथ कोरियोग्राफर भी हैं। धनाश्री वर्मा के अकसर डांस वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
https://www.instagram.com/p/CF3rR1cJxlp/
इस वीडियो में धनाश्री गार्डन में जबरदस्त अंदाज में डांस करती नजर आ रह हैं। इस वीडियो में धनाश्री रेड कलर के आउटफिट में ताबड़तोड़ डांस कर रही हैं। वीडियो में धनाश्री के स्टेप्स फैन्स के होश उड़ा रहे हैं।
https://www.instagram.com/p/CFykJiNF1Li/
वीडियो को धनाश्री ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है. इस वीडियो को शेयर करते हुए धनाश्री ने कैप्शन में लिखा, “द वीकेंड बूम.” डांसर के वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
https://www.instagram.com/p/CFq9o4jlcu3/
बता दें, हाल ही में धनाश्री वर्मा ने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया, इस दौरान उन्हें मंगेतर युजवेंद्र चहल ने काफी सारे सरप्राइज गिफ्ट्स भेजे, जिसकी तस्वीरें धनाश्री ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर की हैं।