दिल्ली सरकार ने स्किल एंड आंत्रप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी शुरु की है जिसमें आज से एडमिशन प्रक्रिया शुरू होगी है इसकी जानकारी आज अरविन्द केजरीवाल ने खुद की है।
उन्होंने अपने ट्वीट में कहा आज से दिल्ली में ‘Delhi Skill and Entrepreneurship university’ की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
आज इस यूनिवर्सिटी की पहली बोर्ड मीटिंग हुई है। इस यूनिवर्सिटी का लक्ष्य है कि हर युवा को पढ़ाई के बाद नौकरी मिले या वो बिज़नेस शुरू कर सकें।
आज से दिल्ली में 'Delhi Skill and Entrepreneurship university' की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आज इस यूनिवर्सिटी की पहली बोर्ड मीटिंग हुई है।
इस यूनिवर्सिटी का लक्ष्य है कि हर युवा को पढ़ाई के बाद नौकरी मिले या वो बिज़नेस शुरू कर सकें।- माननीय मुख्यमंत्री श्री @ArvindKejriwal pic.twitter.com/j1sOUoDeEp
— AAP (@AamAadmiParty) October 12, 2020
आप को बता दे कि इस यूनिवर्सिटी को खोलने की घोषणा 2019 अक्टूबर में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस कर इसकी घोषणा की थी।
तब केजरीवाल ने कहा था कि, ‘इस यूनिवर्सिटी का मुख्य उद्देश्य यही होगा कि यहां से निकलने के बाद ज्यादा से ज्यादा बच्चों को नौकरी मिले। इस यूनिवर्सिटी में अलग-अलग स्तर के 6 महीने से लेकर 2 साल तक के कोर्स होंगे।
इस यूनिवर्सिटी में 50 हजार बच्चों को एडमिशन दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस यूनिवर्सिटी से कोर्स करने के बाद यूनिवर्सिटी बच्चों को नौकरी दिलाने की एक तरह से गारंटी लेगी।