1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. गुजरात दौरे पर हैं रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, मेक इन इंडिया के तहत बनें तोप की पूजा अर्चना की।

गुजरात दौरे पर हैं रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, मेक इन इंडिया के तहत बनें तोप की पूजा अर्चना की।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
गुजरात दौरे पर हैं रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, मेक इन इंडिया के तहत बनें तोप की पूजा अर्चना की।

केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह गुजरात दौरे पर हैं जहां उन्होंने गुरुवार को 51वीं के-9 व्रज-टी तोप को सूरत के हजीरा स्थित लार्सन ऐंड टुब्रो बख्तरबंद प्रणाली परिसर में हरी झंडी दिखाई। इस दौरान रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने तोप पर सवार हुए और इसे हजीरा के आसपास चलाया। लार्सन एंड टुब्रो ने तोप की मारक क्षमता के कई तरह के प्रदर्शन को दिखाए।

इस दौरान केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने तोप के ऊपर स्वास्तिक का चिन्ह भी बनाया। आपको बता दें कि तोप का वजन 50 टन है और यह 47 किलोग्राम के गोले 43 किलोमीटर की दूरी तक दाग सकती है। यह स्वचालित तोप शून्य पर भी घूम सकती है। रक्षामंत्रालय ने केंद्र की मेक इन इंडिया पहल के तहत भारतीय सेना के लिए एल ऐंड टी कंपनी को 2017 में के-9 व्रज-टी मिमी/ 52 कैलीबर तोपों की 100 यूनिट आपूर्ति के लिए 4,500 करोड़ रूपये का करार किया था।

आपको बता दें कि रक्षामंत्रालय द्वारा किसी निजी कंपनी को दिया गया यह सबसे बड़ा सौदा है जिसके तहत 42 महीने में इन तोपों की 100 यूनिट की आपूर्ति की जानी है। रक्षामंत्री ने तोप पर तिलक लगाया और कुमकुम से स्वास्तिक का निशान बनाया। पूजा के दौरान उन्होंन तोप पर फूल भी चढ़ाए और नारियल भी फोड़ा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...