दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को लेकर लड़ाई लड़ रहीं अभिनेत्री कंगना रनौत ने एक और ट्वीट किया है।
कंगना ने कहा है कि ‘बॉलीवुड के माफिया’ अब अपने काम को लेकर पछता रहे होंगे। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘आखिरकार, पहली बार बॉलीवुड माफिया सोच रहा होगा कि काश!
https://twitter.com/KanganaTeam/status/1308770730574659584?s=20
सुशांत की हत्या न होती और कंगना को इस तरह मजबूर नहीं किया जाता। पहली बार उन्हें अपनी क्रूरता और चुप्पी पर पछतावा हो रहा है। पहली बार वे चाह रहे हैं कि वे समय को वापस लाएं और हमें वापस लाएं।’

बता दें कि कंगना लगातार बॉलीवुड के टॉप सेलिब्रिटीज को लेकर हमला कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने दीपिका पादुकोण का नाम ड्रग मामले में आने के बाद उन पर तंज कसते हुए ट्वीट किया था। इसमें कंगना ने कहा था, ‘ डिप्रेशन, ड्रग्स के सेवन करने का ही परिणाम है।’
आपको बता दे की कुछ साल पहले दीपिका ने डिप्रेशन को लेकर अपने अनुभव साझा किए थे।