साउथ अफ्रिका के दिग्गज खिलाड़ी और पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स ने महज 33 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से पिछले साल सन्यास का ऐलान किया था। डिविलियर्स साउथ अफ्रिका क्रिकेट टीम के साथ साल 2004 से लेकर 2018 तक जुड़े रहें, इस दौरान उन्होनें अपनी टीम को वनड़े , टी20 से लेकर टेस्ट मैच तक जीताए।
डिविलियर्स इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में चल रही बिग बैस लीग में धमाकेदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। डिविलियर्स को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास लिए दो साल से ज्यादा हो चुके हैं लेकिन जबसे टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम का चयन हुआ है, तबसे डिविलियर्स ने टीम में वापसी करने की इच्छा जाहिर की है। डिविलियर्स ने कहा कि, मैं टीम में वापसी के लिए अफ्रिका टीम के स्पोर्ट स्टाफ और कप्तान डुप्लेसिस से बात कर रहा हूं। इससे पहले पिछले साल इंग्लैण्ड में हुए वनड़े वर्ल्ड कप में डिविलियर्स के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की बात हम सबने सुनी थी लेकिन ऐसा संभव नहीं हो सका।
लेकिन डिविलियर्स ने एक बार फिर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी का मन बनाया है लेकिन ये सब इतना आसान नहीं होगा। डिविलियर्स का मानना है कि अभी उनके पास काफी समय बचा हुआ है और वो अभी बहुत कुछ कर सकते हैं।