मुबंई: हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी की तरह ही भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव भी काफी पॉप्युलर हैं। इन दोनों स्टार्स को स्टेज पर परफॉर्म करते देखना बेहतरीन होता है। इनका ऐसा ही एक वीडियो धमाल मचा रहा है।
आपको बता दे, डांसिंग क्वीन सपना चौधरी का हर डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा देता हैं। अब सपना का नया गाना रिलीज हुआ हैं, जिसमें सपना बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस गाने का नाम है ‘चंद्रवाल’, जिसपर अबतक 208,915 से ज्यादा व्यूज आ चुके है औऱ लगातार इसके व्यूज बढ़ते ही जा रहे है।
इस गाने को सोनोटेक यू-ट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस हरयाणवी गाने ‘चंद्रवाल’ को प्रवीण तोशम ने गाया है, जबकि इसे सपना और सुमित कौशिक पर फिल्माया गया है। बता दें कि नये साल पर सपना का ये पहला गाना है जो रिलीज हुआ है।
सपना चौधरी का नया गाना रिलीज होने के साथ ही यू-ट्यूब पर छा गया है। कुछ ही घंटों में गाने को लाखों बार देखा जा चुका है। इस गाने के बोल हैं ‘चंद्रवाल’. डांसिंग क्वीन सपना चौधरी के इस वीडियो का काफी पसंद किया जा रहा है। सोनोटेक यू-ट्यूब चैनल पर रिलीज हुए इस गाने को 24 घंटे में 10 लाख के करीब व्यूज मिल चुके हैं।