1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. CSK ने किया धोनी का सपोर्ट, कहा- उनमें अभी बहुत क्रिकेट बाकी, बेहतरीन फिनिशर पूरी तरह फिट

CSK ने किया धोनी का सपोर्ट, कहा- उनमें अभी बहुत क्रिकेट बाकी, बेहतरीन फिनिशर पूरी तरह फिट

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
CSK ने किया धोनी का सपोर्ट, कहा- उनमें अभी बहुत क्रिकेट बाकी, बेहतरीन फिनिशर पूरी तरह फिट

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और IPL में चेन्नई सुपर किंग्स के मौजूदा कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के लिए अच्छी खबर आई है। 40 वर्षीय धोनी अभी IPL का हिस्सी रहेंगे। वे 1-2 साल और लीग खेलेंगे। यह बात धोनी की कप्तानी वाली IPL टीम चेन्नई सुपर किंग्स के CEO काशी विश्वनाथन ने कही है।

आपको बता दें कि धोनी भी इस बात को स्वीकार कर चुके हैं, कि अभी वो चेन्नई की टीम से जुड़े रहेंगे। IPL 2020 के एक मैच में टॉस के दौरान कमेंटेटर डैनी मॉरिसन ने धोनी से पूछा कि क्या यह आपका लीग में यलो जर्सी में आखिरी मैच है? इस पर धोनी ने तुरंत जवाब दिया था कि बिल्कुल नहीं।

चेन्नई के CEO विश्वनाथन ने स्पोर्ट्स साइट से कहा कि धोनी अभी चेन्नई टीम के लिए एक या दो साल और खेल सकते हैं। वे पूरी तरह फिट हैं और प्रैक्टिस भी बहुत ज्यादा करते हैं। उनके रुकने का मुझे कोई कारण नजर नहीं आ रहा है। वे टीम के लिए जो भी कर रहे हैं, उससे हम खुश हैं। बतौर खिलाड़ी वे हमारे लिए बहुत कीमती हैं। वे एक शानदार फिनिशर हैं और उनका गेम हमारे लिए हमेशा उपयोगी रहा है।

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान धोनी 2008 से ही चेन्नई टीम की कमान संभाल रहे हैं। उनकी कप्तानी में टीम ने सबसे ज्यादा 8 बार फाइनल खेला और तीन बार (2010, 2011, 2018) खिताब भी अपने नाम किया है। विश्वनाथन के बयान से पता चलता है कि CSK धोनी को अगले मेगा ऑक्शन से पहले रिटेन करेगी।

महेंद्र सिंह धोनी ने पिछले साल 15 अगस्त को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। धोनी ने भारतीय टीम को अपनी कप्तानी में 332 में से 178 (वनडे, टेस्ट और टी-20) मैच जिताए हैं। यह उपलब्धि हासिल करने वाले वे पहले भारतीय कप्तान हैं। धोनी ने 200 वनडे में से 110 और 60 टेस्ट में से 27 जीते हैं। उनके नाम 72 टी-20 में 41 जीत दर्ज है। दूसरे नंबर पर विराट कोहली हैं। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया अब तक 117 मैच जीत चुकी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...