1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. विराट कोहली का दर्द आया सामने, कहा- अब सीधा मैदान पर लैंड कर खेलना होगा

विराट कोहली का दर्द आया सामने, कहा- अब सीधा मैदान पर लैंड कर खेलना होगा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
विराट कोहली का दर्द आया सामने, कहा- अब सीधा मैदान पर लैंड कर खेलना होगा

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने टीम के बिजी शेड्यूल को लेकर कहा कि अब वो दिन दूर नहीं जब हम सीधा मैदान में लैंड करके खेला करेंगे। हाल ही में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के साथ तीन मैचों की सीरीज को 2-1 से जीतकर आई है।

लगभग पांच दिन के अंदर ही भारतीय टीम न्यूजीलैंड के साथ होने वाली 5 टी20, 3 वनडे और 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए न्यूजीलैंड पहुंच गई है।

इस पर कोहली ने कहा कि, कार्यक्रम इतना बिजी हो गया है कि इतनी यात्रा करने के बाद अलग टाइमिंग वाले देश में अपने आप को ढालना इतना आसान नहीं होता है। अब हम उस स्थिति में पहुंच गए जब हमें सीधा मैदान पर लैंड करके खेलना होगा।

इसके आगे कोहली ने कहा कि मुझे यकीन है भविष्य में इन चीजों को भी ध्यान में रखा जाएगा, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट ऐसा ही है जहां पर लगातार खेलना पडता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...