ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ का मानना है कि विराट कोहली एक शानदार बल्लेबाज और कप्तान हैं। स्मिथ ने कहा कि मैं विराट को सभी रिकॉर्ड तोडते देख रहा हूं। बताते चलें कि, कुछ साल पहले मास्टर बलास्टर सचिन तेंदुलकर ने भी यही कहा था कि, मेरे रिकॉर्ड या तो विराट कोहली या फिर रोहित शर्मा ही तोड़ सकते हैं।
सचिन की ये बात लगभग सच साबित होती नजर आ रही है विराट कोहली अब तक सचिन के कई सारे रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं। वनडे मैचों में जहां सचिन के नाम 49 शतक शामिल हैं तो वहीं विराट अब तक 43 शतक लगा चुके हैं।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में विराट कोहली के बल्ले से अभी तक 70 शतक निकल चुके हैं। अब विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर के 100 शतकों के काफी करीब आते दिख रहे हैं। आगे स्मिथ ने कहा कि अपने करियर के अंत तक बल्लेबाजी के सभी रिकॉर्ड इन दोनों दिग्गज बल्लेबाजों के पास ही होंगे।