1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट वनडे मैच में 100 विकेट लेने वाले 22वें गेंदबाज बने स्पिनर कुलदीप यादव

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट वनडे मैच में 100 विकेट लेने वाले 22वें गेंदबाज बने स्पिनर कुलदीप यादव

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट वनडे मैच में 100 विकेट लेने वाले 22वें गेंदबाज बने स्पिनर कुलदीप यादव

राजकोट में खेले भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे वनडे मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया पर शानदार जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ ही भारत ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है।

इस मैच में भारतीय स्पिनर और चाईनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने एक रिकॉर्ड अपने नाम किया है। कुलदीप ने राजकोट वनडे में एलेक्स कैरी का विकेट लेने के साथ ही यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। कुलदीप यादव अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में 100 विकेट लेने वाले भारत के 22वें गेंदबाज और दुनिया के 151वें गेंदबाज बन गये हैं।

कुलदीप यादव ने दूसरे वनडे मैच में कुल 2 विकेट चटकाए। उनका यह 58वां मैच था कुलदीप से पहले अफगानिस्तान के राशिद खान ने 44 मैचों और दक्षिण अफ्रिका के इमरान ताहिर ने भी 58 मैचों में ही यह उपलब्धि हासिल की है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...