1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. सबसे ‘कंजूस’ गेंदबाज कहे जाने वाले बापू नादकर्णी का 86 साल की उम्र में हुआ निधन

सबसे ‘कंजूस’ गेंदबाज कहे जाने वाले बापू नादकर्णी का 86 साल की उम्र में हुआ निधन

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सबसे ‘कंजूस’ गेंदबाज कहे जाने वाले बापू नादकर्णी का 86 साल की उम्र में हुआ निधन

टेस्ट इतिहास के सबसे कंजूस गेंदबाज कहे जाने वाले भारत के पूर्व ऑलराउंडर रमेशचंद्र बापू नादकर्णी का 86 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन पर पूरे क्रिकेट जगत ने शोक जताया है। उनके नाम एक ऐसा अद्भुत रिकॉर्ड है जो शायद ही पूरी दुनिया मे किसी ओर खिलाड़ी के पास हो।

बापू नादकर्णी ने इंग्लैण्ड के खिलाफ खेले गए एक मैच में लगातार 21 मेडन ओवर डालकर यह रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने 56 साल पहले 12 जनवरी को यह कारनामा किया था। उस पारी में उन्होनें कुल 32 ओवर डाले थे, जिसमे से 27 ओवर मेडन थे जबकि 21 ओवर लगातार मेडन डाले थे। कुल 32 ओवर डालकर बापू ने मात्र 5 रन ही खर्चे थे। जिसके बाद से उनको सबसे ‘कंजूस’ गेंदबाज कहा जाने लगा।

बापू नाजकर्णी बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज और बाएं हाथ के ही बल्लेबाज थे। उन्होंने भारत के लिए कुल 41 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने बल्लेबाजी करते हुए 1414 रन बनाए थे और गेंदबाजी करते हुए 88 विकेट अपने नाम किए थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...