1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. क्रिकेट प्रशासक राजीव शुक्ला ने कहा ‘धोनी को अपने संन्यास का समय खुद तय करना है’

क्रिकेट प्रशासक राजीव शुक्ला ने कहा ‘धोनी को अपने संन्यास का समय खुद तय करना है’

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
क्रिकेट प्रशासक राजीव शुक्ला ने कहा ‘धोनी को अपने संन्यास का समय खुद तय करना है’

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों क्रिकेट मैदान से दूरियां बनाए हुए हैं। आईसीसी की सालाना कॉन्ट्रेकट लिस्ट से धोनी का नाम हटाए जाने के बाद फैंस को लगने लगा कि शायद अब धोनी का करियर खत्म हो जाएगा। हालांकी धोनी ने अभी तक अपने सन्यास को लेकर कोई घोषणा नहीं की है।

इन सबके बीच शुक्रवार को वरिष्ठ क्रिकेट प्रशासक राजीव शुक्ला ने कहा कि पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी में अभी बहुत क्रिकेट बाकी है।

लेकिन अपने संन्यास के बारे में उन्हें खुद फैसला करना है। शुक्ला ने आगे कहा कि, धोनी एक महान खिलाड़ी हैं और उनमें अभी बहुत क्रिकेट बाकी है। लेकिन अपने संन्यास का समय उन्हें खुद ही तय करना है।

आईपीएल के पूर्व चेयरमैन राजीव शुक्ला ने कहा कि, किसी भी खिलाड़ी के बारे में बीसीसीआई की तय नीति है कि यह फैसला उसे ही करना है कि वह क्रिकेट से कब संन्यास लेगा।

बता दें  धोनी टेस्ट क्रिकेट से तो संन्यास ले चुके हैं। लेकिन वनड़े और टी-20 फॉर्मेट को लेकर अभी धोनी के भविष्य को लेकर अटकलें लगाई जा रही है।

वहीं अपनी कप्तानी में भारतीय टीम को दो बार विश्व खिताब जीताने वाले धोनी ने साल 2019 के  विश्व कप के सेमीफाइनल के बाद से कोई भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है। लेकिन धोनी की आईपीएल में वापसी करने की उम्मीदें लगाई जा रही है। जहां वह चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी का जिम्मा संभालेंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...