भारतीय बैडमिंटन टीम के युगल कोट फ्लैंडी लिंपेल ने पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया। टोक्यो ओलंपिक में चार महीने से भी कम समय बचा है ऐसे में लिंपेल का जाना भारत के लिए झटका है। इस इंडोनेशियाई कोच को भारतीय बैडमिंटन संघ ने मलेशिया के टेन किम हर की जगह मार्च में नियुक्त किया था। उन्होंने चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी के खेल में सुधार में अहम भूमिका निभाई थी। वह शनिवार को वापस इंडोनिशिया चले गए। लिंपेल चौथे कोट हैं जिन्होंने कार्यकाल पूरा होने से पहले ही भारतीय टीम का साथ छोड़ दिया।
अपने दिए एक इंटरव्यू में लिम्पेल ने कहा कि मैंने पिछले सोमवार को गोपीचंद से बात की थी कि मैं इस्तीफा देना चाहता हूं, लेकिन मैंने ऑल इंग्लैंड और योरोपीय टूर्नामेंट के कारण यहां बने रहने का फैसला किया था। अब पता चला कि खिलाड़ियों ने आल इंग्लैंड के लिए अपनी यात्रा रद्द कर दी है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि युगल विभाग को एकल जितना महत्व नहीं मिलता है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि उसे एकल की तुलना में कम प्यार मिलता है लेकिन यह कई वजहों से सिर्फ एक कारण है। टीम का साथ छोड़ने का मुख्य कारण व्यक्तिगत है।
इसके आगे उन्होंने कहा कि, मैं भारतीय टीम को शुभकामनाएं देता हूं, उनके पास अच्छे कोच हैं। लिम्पेल ने पिछले साल दिसंबर में भारतीय खिलाड़ियों की आलोचना करते हुए कहा ता कि उनके खराब व्यवहार और टीम के रूप में सामंस्य बैठाने की कमी के कारण देश में युगल खेल को बढ़ावा नहीं मिल रहा है।