कोरोना वायरस के तेजी से फैलने के कारण दुनियाभर में बहुत से बड़े-बड़े कार्यक्रमों को रद्द किया जा रहा है। जिसके बाद अब बुधवार को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने एक बड़ा फैसला लिया है। बता दे, बीसीबी ने एशिया इलेवन और वर्ल्ड इलेवन के बीच खेले जाने वाले दोनों टी-20 मैच स्थगित कर दिए हैं।
21 और 22 मार्च को एशिया और वर्ल्ड इलेवन के बीच दो मैच खेले जाने थे लेक्न कोरोना वायरस के चलते अब इसे स्थगित कर दिया गया है। तो वहीं बीसीबी प्रमुख नजमुल हसन ने कहा कि, हमने इन दोनों मैचों को स्थगित कर दिया है।
कोरोनावायरस के कारण 21 और 22 मार्च को मैचों के आयोजन में हमें दिक्कत हो रही है। इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि सभी लोग यहां आकर मैच खेल सकते हैं। इसीलिए हमने दोनों मैचों और कंसर्ट को रद्द करने का फैसला किया है। इसके आयोजन में कई सारी बाधाएं आ रही हैं। हम इसे बाद में कराएंगे जब उचित समय आएगा।