1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. गले में खराश के चलते ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज केन रिचर्डसन की हुई कोरोना जांच

गले में खराश के चलते ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज केन रिचर्डसन की हुई कोरोना जांच

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
गले में खराश के चलते ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज केन रिचर्डसन की हुई कोरोना जांच

कोरोना वायरस का कहर इन दिनों दुनियाभर के कई देशों में देखने को मिल रहा है। बता दे, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज केन रिचर्डसन को दक्षिण अफ्रीका दौरे से वापस घर लौटने पर गले में खराश की शिकायत हुई थी, जिसके बाद उन्होंने अपनी जांच कराई लेकिन अभी तक जांच का परिणाम सामने नहीं आया है।

रिचर्डसन, न्यूजीलैंड के साथ होने वाली घरेलू वनडे सीरीज का हिस्सा थे और उन्हें शुक्रवार से शुरू हो रहे पहले वनडे में शामिल होना था, लेकिन अभी फिलहाल उन्हें बाहर रहने के लिए कहा गया है। उनकी जगह पर दूसरे खिलाड़ी सीन अबोट को ऑस्ट्रेलियाई टीम में जगह दी गई है।

गुरुवार रात रिचर्डसन ने डॉक्टर से गले में खराश की शिकायत की थी, जिसके बाद उनकी जांच की गई और उनको टीम के दूसरे खिलाड़ियों से दूर रहने के लिए कहा गया। ऑस्ट्रेलियाई अधिकारी के मुताबिक, उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देशों के तहत यह कदम उठाया है, और एक बार परिणाम सामने आने के बाद इसपर आगे के कदम उठाए जाएंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...