चीन से निकले जानलेवा कोरोना वायरस का दायरा प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है, कई देशों में फैलने के बाद अब यह वायरस भारत में भी दस्तक देने लगा है। इस वायरस के कुल 28 मामले देश में सामने आए हैं। इनमें से 12 भारतीय हैं और 16 विदेशी शामिल हैं। वहीं, इसका असर खेल पर भी पड़ रहा है।
दरअसल, अगले महीने होने वाले बैडमिंटन एशिया चैम्पियनशिप को कोरोना वायरस की वजह से वुहान से हटाकर फिलीपींस की राजधानी मनीला में शिफ्ट कर दिया गया है। अब इसका आयोजन मनीला में किया जाएगा।
बुधवार को अधिकारियों ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि, अब इस खेल का आयोजन में मनीला में किया जाएगा जो 21 से लेकर 26 अप्रैल तक चलेगा। वहीं, इस वायरस की वजह से पूरी दुनिया में इधर बीच कई खेल प्रतियोगिताओं को या तो रद्द कर दिया गया है या फिर इन्हें स्थगित कर दिया गया है। कुछ का आयोजन किसी अन्य जहग पर जहां कोरोना का पहुंच नहीं वहां कर दिया गया है।
गौरतलब हो कि चीन में कोरोना वायरस के कारण अबतक 2900 लोगों की मौत हो चुकी है और यह मामला लगातार बढ़ता जा रहा है। कोरोन वायरस की ही वजह से यहां किसी खेल प्रतियोगिता का आयोजन नहीं किया जा रहा है।