1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. कोरोना के चलते भारतीय एथलीटों के कैंप से बाहर निकलने पर लगी रोक

कोरोना के चलते भारतीय एथलीटों के कैंप से बाहर निकलने पर लगी रोक

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कोरोना के चलते भारतीय एथलीटों के कैंप से बाहर निकलने पर लगी रोक

इन दिनों कोरोना का कहर दुनिया के कई देशों में देखने को मिल रहा है। हर कोई व्यक्ति इस वायरस से बचने के उपाय कर रहा है। कोरोना का असर आम लोगों से लेकर खेल पर भी देखने को मिल रहा है।

बताते चले एथलेटिक फेडरेशन ऑफ इंडिया ने कोरोना वायरस के चलते नेशनल कैंप में तैयारियों में जुटे अपने एथलीटों पर कैंप से बाहर निकलने पर रोक लगा दी है।

गुरुवार को हुई बैठक में फेडरेशन अध्यक्ष आदिल सुमारीवाला ने यह फैसला लिया है। इतना ही नहीं एथलीटों के किसी निजी कार्यक्रम या फिर सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी भाग लेने पर रोक लगा दी गई है।

एथलीटों के किसी भी बाहर के व्यक्ति के साथ ट्रेनिंग की इजाजत नहीं होगी। साथ ही किसी भी नॉन कैंपर को एथलीटों के साथ ट्रेनिंग नहीं करने दी जाएगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...