1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. कोरोना कहर: रोड सेफ्टी विश्व सीरीज 2020 हुई कैंसिल

कोरोना कहर: रोड सेफ्टी विश्व सीरीज 2020 हुई कैंसिल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कोरोना कहर: रोड सेफ्टी विश्व सीरीज 2020 हुई कैंसिल

कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार तेजी से फैलता जा रहा है, इस बीच फिल्मों से लेकर कई इवेंट तक इसकी वजह से रद्द कर दिए गए हैं। यहां तक कि खेल पर भी इसका असर पड़ा है और अब रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज रद्द कर दिया गया है।

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए इसे रद्द किया गया है, इसमें सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा जैसे महान खिलाड़िय मैदान पर खेलते हुए दर्शकों नजर आने वाले हैं। खबरों की माने तो खिलाड़ियों और लोगों की सुरक्षा को देखते हुए सीरीज को रद्द किया गया है।

कहा जा रहा है कि, लोगों की सुरक्षा को देखते हुए आयोजकों ने बचे हुए मैचों को बाद में किसी और समय कराने पर सहमति जताई है। ये मैच तब खेले जाएंगे, तब इन्हें आयोजित कराने के लिए समय सही होगा।

आयोजकों ने पुणे के एमसीए स्टेडियम में होने वाले मैचों को भी नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में स्थानांतरित कर दिया था। इससे पहले इन्हें खाली स्टेडियम में कराने का फैसला किया था, लेकिन फिलहाल इन्हें रद्द कर दिया गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...