लॉक डाउन की चपेट में इस वक़्त पूरा देश है और पीएम मोदी के आह्वान पर इस वक़्त देश में इक्कीस दिन का बंद किया गया है और ऐसे में सरकार ने सरकारी चैनलों के लिए नए आदेश जारी किये है।
दरअसल मोदी सरकार ने दूरदर्शन और रेडियो की दूरस्थ सेवाओं को रोक दिया है. सैकड़ों रिले ट्रांसमीटर्स से प्रसारण बंद करने का आदेश जारी कर दिया गया है.

प्रसारण भारती के तीन चैनल लाइव मोड में रहेंगे. इनके नाम हैं- डीडी नेशनल, डीडी न्यूज और डीडी इंडिया. नान लाइव मोड के चैनल हैं- डीडी भारती, डीडी किसान, डीडी स्पोर्ट्स, डीडी उर्दू.
आपको यह भी बताते चले कि मप्र सरकार ने 20 मार्च को मुख्यमंत्री कमलनाथ की पत्रकार वार्ता में शामिल सभी पत्रकारों को 14 दिन के क्वारेंटाइन में जाने को कहा है।
जनसंपर्क विभाग के सचिव पी.नरहरि ने यह भी कहा है कि इस दौरान यह सभी पत्रकार अपने अपने परिवारों से भी दूर रहें। आवश्यकता होने पर वे अपनी जांच भी कराएं।