टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ का 14वां सीजन शुरू होने के साथ ही विवादों में आ गया है।
हाल ही में कलर्स चैनल के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर बिग बॉस का एक प्रोमो शेयर किया गया, जिसमें रुबीना दिलैक, निक्की तंबोली, जैस्मीन भसीन और पवित्रा पूनिया को सिद्धार्थ शुक्ला को रिझाने का टास्क दिया गया है।
It’s high time that Bigg Boss must be boycotted. The last season they promoted violence and this season vulgarity. @BiggBoss don’t you think it is your responsibility to promote the good stuffs?!! Especially when you are watched by a good portion of audience #BOYCOTTBB14
— आदित्य राज (@AdityaRaj5026) October 7, 2020
इससे पहले बुधवार के एपिसोड में सिद्धार्थ शुक्ला को टैटू आर्टिस्ट और लड़कियों को उनका कस्टमर दिखाया गया था।
शो का प्रोमो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स में गुस्सा है और लोग बिग बॉस के 14वें सीजन को बायकॉट करने की मांग कर रहे हैं।
शो का प्रोमो सामने आने के बाद ट्विटर पर #BoycottBB14 ट्रेंड करने लगा और लोगों ने इसे वल्गर और बेहूदा बताया।
प्रोमो में सिद्धार्थ शुक्ला को एक बाइक पर दिखाया गया है, वह अपने अपने ऊपर पानी और गंदगी डालते हैं. प्रोमों में लड़कियों को इसे साफ करते दिखाया गया है। वीडियो लोगों को अच्छा नहीं लगा और उनका कहना है कि यह अश्लीलता को बढ़ावा दे रहा है।
.@ColorsTV we witness so many rape cases everyday and this is what you are promoting? objectifying women on NTV for a "task"? Its time that we should raise our voice against it and #BoycottBB14
(copied) pic.twitter.com/G2XQGatcnI— sayanti ❤️ (@sayantidey13) October 7, 2020
एक यूजर ने लिखा, “यह सही समय है कि बिग बॉस का बहिष्कार किया जाना चाहिए। बिग बॉस 13 में हिंसा का महिमामंडन किया और इस सीजन में बिग बॉस अश्लीलता को बढ़ावा दे रहा है।
बिग बॉस आपको नहीं लगता कि अच्छे कटेंट को बढ़ावा देना आपकी जिम्मेदारी है? खासतौर पर तब जब दर्शकों का ज्यादा हिस्सा शो देख रहा है।
https://twitter.com/Nikita4521/status/1313813253378592769?s=20
एक यूजर ने लिखा, “यह सही समय है कि बिग बॉस का बहिष्कार किया जाना चाहिए. बिग बॉस 13 में हिंसा का महिमामंडन किया और इस सीजन में बिग बॉस अश्लीलता को बढ़ावा दे रहा है।
बिग बॉस आपको नहीं लगता कि अच्छे कटेंट को बढ़ावा देना आपकी जिम्मेदारी है? खासतौर पर तब जब दर्शकों का ज्यादा हिस्सा शो देख रहा है।”