1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. मुख्यमंत्री की छवि खराब करने के मंसूबे में कांग्रेसी नहीं हो सके सफल :प्रदीप बिष्ट

मुख्यमंत्री की छवि खराब करने के मंसूबे में कांग्रेसी नहीं हो सके सफल :प्रदीप बिष्ट

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मुख्यमंत्री की छवि खराब करने के मंसूबे में कांग्रेसी नहीं हो सके सफल :प्रदीप बिष्ट

हल्द्वानी : भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद फर्जी तरीके से आरोप लगाने वालों को सबक लेना चाहिए। जिस तरह मुख्यमंत्री की छवि को खराब करने का प्रयास किया गया, यह सरासर गलत था। कांग्रेस इस मंसूबे में कामयाब नहीं हो पाई।

कुमाऊं संभाग कार्यालय में शुक्रवार को पत्रकारों से मुखातिब जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने कहा कि कांग्रेस ने ब्लैकमेलर पत्रकार के साथ मिलकर सरकार को गिराने की कोशिश की। यह निंदनीय है। राज्य की जनता इसे माफ नहीं करेगी। कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए। जिस पत्रकार ने कांग्रेस सरकार का स्टिंग किया था।

आज उसी के साथ मिलकर भाजपा सरकार को बदनाम करने में जुट गई है। राज्य में भाजपा की सरकार त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में बेहतर काम कर रही है। तमाम विकास कार्य किए जा रहे हैं।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...