कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया बीते दिनों से ड्रग केस को लेकर काफी चर्चा में रहे। इस पूरे मामले को लेकर सोशल मीडिया और असल जिंदगी में भारती को लोगों के गुस्से का सामना पड़ रहा है।
इसी के चलते सोनी टीवी ने अब भारती को बैन करने का फैसला लिया है। सूत्रों के अनुसार, ड्रग्स केस में फंसने के चलते सोनी टीवी ने भारती से किनारा यानी उन्हें बैन करने का निर्णय लिया है।
इतना ही नहीं यही वजह है कि अब भारती कभी भी कपिल शर्मा के शो में नज़र नहीं आएंगी। सिर्फ कपिल शर्मा शो में ही नहीं बल्कि सोनी के किसी भी शो का भारती और उनके पति हिस्सा नहीं रह सकते।
सुनने में आया है कि इस बात को लेकर भारती के खास दोस्त कपिल शर्मा नाराज़ हैं. वो नहीं चाहते कि सोनी भारती को उनके शो से बैन करे।
हालांकि, इस मामले को लेकर चैनल की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। लेकिन सूत्रों का कहना है कि सोनी टीवी हमेशा अपने चैनल की “स्वच्छ” छवि कायम रखने की कोशिश करता है।
उनका मानना है कि ये एक पारिवारिक चैनल है और कपिल शर्मा शो एक पारिवारिक शो है। इसलिए अपने इस शो में चैनल नहीं चाहता कि कोई विवादित व्यक्ति इसमें शामिल हो।