1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. पन्ना जिला अस्पताल में जलभराव पर कलेक्टर ऊषा परमार सख्त, जिम्मेदारों को 24 घंटे का अल्टीमेटम

पन्ना जिला अस्पताल में जलभराव पर कलेक्टर ऊषा परमार सख्त, जिम्मेदारों को 24 घंटे का अल्टीमेटम

पन्ना जिला अस्पताल में भारी बारिश के बाद वार्डों में पानी भरने की स्थिति पर कलेक्टर ऊषा परमार ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ड्रेनेज सिस्टम में सुधार के आदेश देते हुए जिम्मेदार अधिकारियों को 24 घंटे में समस्या का स्थायी समाधान करने का अल्टीमेटम दिया है।

By: Nivedita 
Updated:
पन्ना जिला अस्पताल में जलभराव पर कलेक्टर ऊषा परमार सख्त, जिम्मेदारों को 24 घंटे का अल्टीमेटम

पन्ना जिला चिकित्सालय में भारी बारिश के बाद जलभराव की गंभीर स्थिति सामने आई। अस्पताल के कई वार्डों में पानी भरने से मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थिति की जानकारी मिलते ही कलेक्टर ऊषा परमार प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचीं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण

मंगलवार 7 जुलाई की शाम करीब 5 बजे कलेक्टर ऊषा परमार ने जिला अस्पताल पहुंचकर सर्जिकल और डिलीवरी वार्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति देखी और मरीजों को हो रही परेशानियों की जानकारी ली। अस्पताल के वार्डों में पानी भरने के कारण मरीज और उनके परिजन काफी परेशान नजर आए। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद अस्पताल परिसर से पानी बाहर निकाला जा सका।

ड्रेनेज सिस्टम में सुधार के दिए निर्देश

जलभराव की स्थिति पर नाराजगी जताते हुए कलेक्टर ने अस्पताल प्रबंधन और संबंधित अधिकारियों को ड्रेनेज सिस्टम की खामियों को दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसी समस्या दोबारा न हो, इसके लिए स्थायी समाधान की दिशा में काम किया जाए।

 

लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई

कलेक्टर ऊषा परमार ने अधिकारियों को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि अस्पताल में जलभराव की समस्या का तत्काल समाधान किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में इस तरह की स्थिति दोबारा सामने आने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अस्पताल व्यवस्था सुधारने पर प्रशासन का फोकस

कलेक्टर ने कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। जल निकासी व्यवस्था, तकनीकी खामियों और अन्य समस्याओं को दूर कर अस्पताल की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाया जाएगा।

 

रिपोर्ट – राजेश रावत 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...