{ गोरखपुर से प्रदीप आनंद की रिपोर्ट }
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ CM निवास भले ही शिफ्ट हो गए है लेकिन वो गोरखपुर के विकास की और भी पूरी पैनी नज़र बनाये रखते है और यही कारण है की वो आज से 2 दिवसीय अपने पुराने संसदीय सीट की जनता से मिलने जा रहे है।
अब हम आपको उनके पूर्व निर्धारित कार्यकमों के बारे में ज़रा बता देते है, सुबह 11 बजे तक वह गैलेंट समूह की ओर से सहजनवां के ग्राम बसिया में उपलब्ध कराई गईं सुविधाओं का लोकार्पण करेंगे।
दोपहर 12:30 बजे वह मानसरोवर मंदिर जाएंगे। उनकी मौजूदगी में ही प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा होगी। शाम चार बजे मुख्यमंत्री मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय जाएंगे।
शाम 5:15 बजे वह मंदिर लौट आएंगे। अगले दिन शुक्रवार की सुबह मंदिर में ही फरियादियों की समस्याएं सुनने के बाद सरस्वती विद्या मंदिर पब्लिक स्कूल चिउटहां मानीराम में 11 से 12 बजे तक महंत अवेद्यनाथ स्मृति सभागार का लोकार्पण करेंगे। दोपहर 12.20 बजे वह गोरखनाथ मंदिर आएंगे।
आपको बता दे कि वो वापिस लखनऊ कब आएंगे ये अभी तय नहीं हुआ है।