1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. छत्तीसगढ़ के सीएम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर किया शुक्रिया अदा, पढ़े पूरी खबर

छत्तीसगढ़ के सीएम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर किया शुक्रिया अदा, पढ़े पूरी खबर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
छत्तीसगढ़ के सीएम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर किया शुक्रिया अदा, पढ़े पूरी खबर

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिखकर चावस से एथेनॉल उत्पादन की दर 54 रुपये से 87 प्रति लीटर तय करने के फैसले का शुक्रिया अदा किया है। इसके अलावा उन्होंने छत्तीसगढ़ किसनों से खरीदे गए सरप्लस धान को सीधे एथेनॉल संयत्रों को जैव ईधन उत्पादन की इजाजत प्रदान करनी की मांग की थी। इसके जरिए राज्य में लगने वाले एथेनॉल संयंत्रों को किसानों के जरिये सीधे दान का व्रिकय हो पाएगा।

इसकी जानकरी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खुद ट्वीट करके दी है, उन्होंने होने ट्वीट मे लिखा आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ सरकार के प्रयासों के फलस्वरूप अधिशेष चावल से एथेनाॅल उत्पादन की दर 54 रूपए 87 पैसे प्रति लीटर निर्धारित करने के निर्णय के लिए धन्यवाद दिया है।

बघेल ने आगे लिखा, साथ ही छत्तीसगढ़ के किसानों से खरीदे गए अधिशेष धान को सीधे एथेनाॅल संयत्रों को जैव ईधन उत्पादन की अनुमति प्रदान करने की मांग भी की है, जिससे राज्य में लगने वाले एथेनाॅल संयंत्रों को किसानों द्वारा सीधे धान का विक्रय किया जा सकेगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...