1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. सीएम डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का किया स्वागत, कहा- ज्ञान विज्ञान की नगरी बने उज्जैन

सीएम डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का किया स्वागत, कहा- ज्ञान विज्ञान की नगरी बने उज्जैन

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि विद्वानों के साथ हम सब मिलकर विशेषताओं के साथ खासकर काल गणना के आधार पर भारतीय जीवन पद्धति, हमारी सभी ऋतुओं और त्योहार के साथ जीवन की अद्भुत शैली अपनाती है।

By: Naredra 
Updated:
सीएम डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का किया स्वागत, कहा- ज्ञान विज्ञान की नगरी बने उज्जैन

उज्जैनः मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन के तारामंडल परिसर में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’  शुभारंभ के बाद मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत सरकार के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का स्वागत किया। साथ ही इस बात के लिए उनको धन्यवाद कि उनके माध्यम से साढ़े पंद्रह करोड़ रुपए से विज्ञान केंद्र की सौगात मिली है।

उज्जैन ज्ञान विज्ञान की नगरी बने- डॉ. मोहन यादव

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि उज्जैन ज्ञान विज्ञान की नगरी बने खासकर समय की दृष्टि से इसका महत्व अतीत के काल से प्राचीन विज्ञान की दृष्टि से वराहमिहिर से लेकर आर्यभट्ट तक अतीत के काल में जो महत्व था वह आधुनिक काल में भी पुनर्स्थापित हो इसलिए तीन दिन तक विद्वानों के साथ इस सेमिनार का शुभारंभ मंत्री जी के साथ हमने किया है। हमारे विचार परिवार के विद्वानों के साथ हम सब मिलकर विशेषताओं के साथ खासकर काल गणना के आधार पर भारतीय जीवन पद्धति, हमारी सभी ऋतुओं और त्योहार के साथ जीवन की अद्भुत शैली अपनाती है।

भविष्य में इसी प्रकार के कार्यक्रमों की आवश्यकता

प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में देश नवाचार के साथ हमारे प्राचीन ज्ञान के विज्ञान के साथ जोड़कर विरासत से विकास तरफ जब बढ़ने की बात कर रहा है ऐसे में इसी प्रकार के कार्यक्रमों की आवश्यकता है। एक बार फिर उज्जैन को काल गणना की नगरी महाकाल के स्टेंडर्ड टाइम की बात करके मंत्री जी ने हमारे प्राचीन ज्ञान को गौरव दिलाने का काम किया है। और उम्मीद करता हूं कि विद्वान इस दिशा में लगातार चिंता करते हुए स्टेंडर्ड टाइम कौन सा होना चाहिए विश्व में इस बात को रेखांकित करते हुए प्राचीन ज्ञान की तरफ बढ़ेंगे।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...