1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. औरतों को उनके तलाक या ब्रेकअप के बाद भी जिंदगी जीने का अधिकार: मलाइका अरोड़ा

औरतों को उनके तलाक या ब्रेकअप के बाद भी जिंदगी जीने का अधिकार: मलाइका अरोड़ा

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी लगातार सुर्खियों में बनी रहती हैं। कपल लंबे वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहा है हालांकि दोनों के एज गैप को लेकर सोशल मीडिया पर हमेशा ही सवाल उठाए जाते रहे हैं

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

एक्ट्रेस  मलाइका अरोड़ा एक भारतीय अभिनेत्री, डांसर, मॉडल, वीजे और टेलीविजन प्रिजेंटर हैं। वे भारत की टॉप आइटम गल्र्स में से एक हैं। वे छैंया छैंया और मुन्नी बदनाम हुई गाने में अपने डांस की वजह से मशहूर हैं। वे 2008 में अपने पति अरबाज खान के साथ फिल्म प्रोड्यूसर बन गईं। उनकी कंपनी अरबाज खान प्रोडक्शन्स ने दबंग और दबंग 2 जैसी फिल्में रिलीज की हैं।

मलाइका का जन्म मुंबई के चेंबूर में हुआ था। उनके मां बाप का तलाक हो गया जब वे 11 साल की थीं। उनकी मां जॉयस पोलीकार्प मलयाली हैं और उनके पिता अनिल अरोरा पंजाबी थे और भारतीय बॉर्डर के पास बसे गांव फजीलका से थे। अरोरा ने मर्चेंट नेवी में काम किया। वे कैथोलिक हैं। उनकी एक बहन भी हैं जिनका नाम अमृता अरोरा है और वे भी अभिनेत्री हैं।

उन्होंने बॉलीवुड के अभिनेता-निर्देशक-निर्माता अरबाज खान से शादी की जिनसे वे एक कॉफी एड शूट के दौरान मिलीं। उनका एक लड़का भी है जिसका नाम अरहान है। लेकिन 11 मई 2017 को दोनों ने तलाक ले लिया। अब खबर है कि वह बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ रिलेशन में हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी लगातार सुर्खियों में बनी रहती हैं। कपल लंबे वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहा है हालांकि दोनों के एज गैप को लेकर सोशल मीडिया पर हमेशा ही सवाल उठाए जाते रहे हैं लेकिन इस बारे में अर्जुन और मलाइका अमूमन चुप्पी साधे रहते हैं। लेकिन हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान मलाइका अरोड़ा इस बारे में खुलकर बोलीं और उन्होंने ट्रोल्स को भी करारा जवाब दिया।

हैलो के साथ इंटरव्यू में मलाइका अरोड़ा ने कहा, ‘ये बहुत जरूरी है कि तलाक या फिर ब्रेकअप के बाद भी औरतों की एक जिंदगी हो। महिलाओं के रिश्तों को लेकर लोगों की सोच बहुत ही स्त्रीविरोधी रही है। औरतों के लिए खुद से छोटी उम्र के लड़कों को डेट करना किसी कलंक जैसा माना जाता है।’ मलाइका अरोड़ा ने कहा कि औरतों को उनके तलाक या ब्रेकअप के बाद भी जिंदगी जीने का अधिकार होना चाहिए।

मलाइका अरोड़ा पिछले दिनों ही एक कार एक्सीडेंट का शिकार हो गई थीं जिसके बाद उनके फैंस काफी चिंतित थे। इस बारे में मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘पिछले कुछ दिन और जो चीजें मेरी जिंदगी में हुईं उन पर यकीन ही नहीं हो रहा है। जो दोबारा इन चीजों के बारे में सोचती हूं तो ऐसा लगता है जैसे किसी फिल्म का सीन रहा हो। जैसे ये सब असल में हुआ ही नहीं था।’

2012 में वे ताइवान एक्सीलेंस सेलिब्रिटी एंर्डोसर रहीं। मलाइका ने डाबर 30 प्लस भी एंडोर्स किया। वे कहती हैं कि वे कभी भी अभिनय नहीं करना चाहती थीं। उन्होंने आतिफ असलम, शान और बिपाशा बसु के साथ बर्मिंघम के एलजी ऐरियाना और लंदन के द ओ2 एरियाना के कई कसंर्टस में लाइव परफॉर्म किया।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...