1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. चित्रांगदा सिंह ने किया ट्विट: कहा-‘आई एम ब्राउन एन हैप्पी’, पढें

चित्रांगदा सिंह ने किया ट्विट: कहा-‘आई एम ब्राउन एन हैप्पी’, पढें

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
चित्रांगदा सिंह ने किया ट्विट: कहा-‘आई एम ब्राउन एन हैप्पी’, पढें

एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह उन एक्ट्रेस में शामिल हैं जो ना सिर्फ अपनी खूबसूरती के लिए बल्कि अपनी अदाकारी के लिए भी काफी सुर्खियां बटोरती हैं।

https://www.instagram.com/p/CFoMqEBJnqC/?utm_source=ig_embed

इसके अलावा चित्रांगदा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। अब ऐसे में सोशल मीडिया पर चित्रांगदा का एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो रंगभेद के बारे में बात कर रही हैं।

चित्रांगदा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की है जिसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है- ‘आई एम ब्राउन एन हैप्पी.’

आपको बता दें कि चित्रांगदा सिंह से पहले बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रंगभेद को बात की थी।

https://www.instagram.com/p/CFRHdpHpIch/?utm_source=ig_embed

सुहाना ने सोशल मीडिया पर बताया कि ‘उन्हें कुछ लोग ‘ काली और बदसूरत कहते थे। जब वो सिर्फ 12 साल की थी तब वो रंगभेद का पहली बार शिकार हुई थीं।’ सुहाना के इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया था।

https://www.instagram.com/p/CFfS623JBKp/

वहीं बात करें चित्रांगदा की तो ये पहली बार नहीं है जब उन्होंने अपने स्किन कलर को लेकर कोई बात की है। इससे पहले भी वो ऐसा कर चुकी हैं।

https://www.instagram.com/p/CFHLXh7pqfo/

सूत्रों के मुताबिक, एक इंटरव्यू में चित्रांगदा ने बताया था कि उन्होंने एक फेयरनेस क्रीम को प्रमोट करने के लिए मना कर दिया था, क्योंकि उन्हें अपनी स्किन के रंग पर गर्व है।’

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...