दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच तनाव बढ़ता ही जा रहा है। आपको बता दे कि शिंगटन ने 72 घंटे के भीतर मंगलवार को ह्यूस्टन वाणिज्य दूतावास को बंद करने का आदेश दिया था।
इसके बाद ग्लोबल टाइम्स के संपादक हू ज़िजिन ने गुरुवार को कहा था कि अमेरिका के कार्यों के खिलाफ बीजिंग जवाब देने के मजबूर है।
उनके ट्वीट के बाद जैसा की कयास लगाए जा रहे थे आखिरकार चीन ने भी पलटवार कर दिया है। चीन ने कहा कि शुक्रवार को उसने दक्षिण-पश्चिमी शहर चेंगदू में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के लाइसेंस को रद्द कर दिया है।
चेंग्दू वाणिज्य दूतावास 1985 में स्थापित किया गया था और इसकी वेबसाइट के अनुसार, यहां पर 200 कर्मचारियों के साथ लगभग 150 स्थानीय रूप से चीनी कर्मचारियों को रखा गया है।