छिंदवाड़ा जिले के मोहखेड़ विकासखंड मुख्यालय में 3 दिवसीय जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य शासन की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं का लाभ सीधे नागरिकों तक पहुंचाना है।
इस शिविर में 133 बिंदुओं पर आधारित विभिन्न योजनाओं और सेवाओं का लाभ आम लोगों को प्रदान किया जा रहा है। साथ ही लोगों की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया जा रहा है।
शिविर के शुभारंभ अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष, भाजपा पदाधिकारी, पूर्व जनप्रतिनिधि तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

शिविर में राजस्व, पंचायत, कृषि, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, सामाजिक न्याय और ग्रामीण विकास विभागों द्वारा लोगों की समस्याओं का समाधान किया गया।
अधिकारियों ने आमजन से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर शासन की योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।