1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. भारतीय टीम की ‘सुपर फैन’ कही जाने वाली चारूलता का 87 साल की उम्र में निधन।

भारतीय टीम की ‘सुपर फैन’ कही जाने वाली चारूलता का 87 साल की उम्र में निधन।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
भारतीय टीम की ‘सुपर फैन’ कही जाने वाली चारूलता का 87 साल की उम्र में निधन।

भारतीय टीम की सुपर फैन चारूलता पटेल का 87 साल की उम्र में निधन हो गया। बीसीसीआई ने भारतीय टीम की सुपर फैन चारूलता पटेल की विराट कोहली के साथ एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘टीम इंडिया की सुपर फैन चारूलता पटेल हमेशा हमारे दिलों में जीवीत रहेंगी। उनका खेल के प्रति जुनून हमें प्रोत्साहित करता रहेगा, उनकी आत्मा को शांति मिलें।’

पिछले साल वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के एक मैच के दौरान चारूलता मैच देखने स्टेडियम पहुंची थी। विराट कोहली के साथ बैठी चारूलता की एक फोटो काफी वायरल हुई। क्रिकेट के प्रति उनके ऐसे जज्बे और जुनून को देखकर रोहित शर्मा और विराट कोहली दंग रह गये थे।

वर्ल्ड कप के श्रीलंका और भारत के ग्रुप मैच को देखने के लिए चारूलता स्टेडियम में पहुंची थी। इतनी उम्र के बावजूद भी उनके क्रिकेट के प्रति ऐसे जुनून के चलते चारूलता काफी मशहूर हों गयी थी। वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के खिलाफ खेले जाने वाले अगले मैच के लिए विराट कोहली ने सुपर फैन चारूलता को टिकट देन का वादा किया और बांग्लादेश पर जीत के बाद कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा ‘सुपर दादी’ से आर्शीवाद भी लेने पहुंचे। तब से ही चारूलता सुर्खियों में आ गई थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...