29 मार्च से शुरु होने वाले आईपीएल सीजन-13 में भाग ले रही टीमों को कोरोना के चलते बड़ा झटका लगा हैं। बता दे, भारत सरकार द्वारा जारी किए गए नए वीजा नियम के बाद अब आईपीएल में विदेशी खिलाड़ियों के भाग लेने पर संशय बन गया है।
बढ़ते कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए नए वीजा नियमों तहत कोई भी विदेशी खिलाड़ी इस साल इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने के लिए 15 अप्रैल तक उपलब्ध नहीं होगा। सरकार ने आदेश पारित यह फैसला किया है जिसमें सभी मौजूदा विदेशी वीजा 15 अप्रैल तक निलंबित कर दिए हैं।
खबरों की माने तो, ‘आईपीएल में खेलने वाले विदेशी खिलाड़ी बिजेनस वीजा की श्रेणी में आते हैं। सरकार के निर्देशों के अनुसार वे 15 अप्रैल तक नहीं आ सकते।’
बता दें कि भारत में अब तक कोरोनावायरस के 60 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं दुनियाभर में इस वायरस के कारण अब तक 4000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और लाखों लोग प्रभावित हैं।