1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चंदौली: जीआरपी को मिली बड़ी सफलता, 2 आरोपी को किया गिरफ्तार

चंदौली: जीआरपी को मिली बड़ी सफलता, 2 आरोपी को किया गिरफ्तार

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
चंदौली: जीआरपी को मिली बड़ी सफलता, 2 आरोपी को किया गिरफ्तार

(चंदौली से संवाददाता उमेश सिंह की रिपोर्ट)

चंदौली में पिछले एक सप्ताह से जीआरपी के उच्चाधिकारियों के आदेश पर दीनदयाल उपाध्याय जक्शन पर बड़े पैमाने पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था । इस दौरान स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 3/4 पर दो युवक बैग लिए संदिग्ध अवस्था मे जीआरपी टीम को दिखाई दिए। घेरे बंदी कर जब दोनों संदिग्धों के बैग की तलाशी ली गई तो जीआरपी इंस्पेक्टर सहित टीम के होश उड़ गए। बैग में बड़ी संख्या में असलहा भरा हुआ था ।

जीआरपी टीम ने दोनों आरोपितों को हिरासत में लिया और जीआरपी कोतवाली ले आई। जब असलहों की गिनती की गई तो 24 पिस्टल और 48 मैगजीन बरामद हुए। जीआरपी द्वारा पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि, वो असलहों की खेप बिहार के हजारीबाग से यूपी के मुरादाबाद ले जा रहे थे। दोनों आरोपी झारखंड के गिरिडीह के रहने वाले है और दोनों एक ही परिवार के है। मो. जमालुद्दीन चाचा है जबकि मो. सलीम भतीजा है।

पूछताछ में दोनों ने जीआरपी को बताया कि, दोनों पहली बार इस काम को कर रहे हैं । हालांकि जीआरपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बहुत सी जानकारी सुरक्षा की दृष्टि से साझा नहीं की है। जीआरपी सीओ अखिलेश राय ने बताया कि ये जीआरपी के लिए बड़ी सफलता है । पूरे मामले में जांच चल रही है और जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा कर दिया जाएगा । वही जीआरपी ने सभी सुरक्षा एजेंसियों को बरामदगी की सूचना दे दी गई है ।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...