आचार्य चाणक्य को नीति की गहरी समझ थी और वो एक महान शिक्षक थे। उनके द्वारा कही गई बाते आज भी लोगों के जीवन पर सटीक बैठती है। आचार्य चाणक्य ने ना सिर्फ चन्द्रगुप्त को सम्राट बनाया बल्कि कई ग्रंथों की भी रचना भी की थी।
उनके द्वारा लिखा गया ग्रंथ चाणक्य नीति बहुत ही प्रसिद्द है। इस ग्रंथ में उन्होंने ऐसी कई बाते कही है जो इंसान की सफलता के लिए जरुरी है। इस ग्रंथ में उन्होंने यह बताया है कि व्यक्ति कब सफल होगा और किस प्रकार का व्यक्ति जल्दी सफल होगा।
उन्होंने लिखा है कि जो व्यक्ति अनुशासन का पालन करता है, वह हर कार्य में सफल होता है। बिना अनुशासन के कोई भी कार्य समय पर पूरा नहीं होता है। इसलिए जो लोग अनुशासन का पालन नहीं करते हैं, वे सफलता बहुत देर से प्राप्त करते हैं।
इसके अलावा किसी भी कार्य में सफलता प्राप्त करने के लिए जोखिम भरे निर्णय लेना आवश्यक होता है। वही व्यक्ति सफल होता है जो जोखिम भरे निर्णय लेने से नहीं डरता है।
उन्होंने यह भी कहा है कि हर कार्य को शुरु करने से पहले उसकी योजना बनाओं। क्योंकि योजना के साथ किया गया कार्य बिना किसी बाधा के पूरा हो जाता है।