1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. चाणक्य नीति: सुखी जीवन चाहते है तो चाणक्य द्वारा बतायी इन 5 चीजों का संग्रह हमेशा अपने पास रखें

चाणक्य नीति: सुखी जीवन चाहते है तो चाणक्य द्वारा बतायी इन 5 चीजों का संग्रह हमेशा अपने पास रखें

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
चाणक्य नीति: सुखी जीवन चाहते है तो चाणक्य द्वारा बतायी इन 5 चीजों का संग्रह हमेशा अपने पास रखें

रिपोर्ट: गीतांजली लोहनी

नई दिल्ली: आचार्य चाणक्य भारत के सबसे महान विद्वान थे। इनकी नीतियों का पालन करके व्यक्ति जीवन को जीने की कला सीख जाता है। चाणक्य ने अपनी एक नीति में बताया है कि अगर आप इन 5 चीजों का संग्रह करके रखेंगे तो जीवन में कभी दुखी नहीं होंगे। तो चलिए जानते है कौन-सी हैं वो 5 चाणक्य निति की चीजें-

अन्न
घर में कभी अनाज की कमी नहीं होनी चाहिए। घर में आये किसी भी मेहमान को बिना भोजन किए नहीं जाने देना चाहिए। याचक को भी अन्न देना चाहिए। अन्न का भंडार हमेशा भरा रहने से घर में लक्ष्मी का वास होता है।

धर्म
मनुष्य को हमेशा दूसरों की मदद करना चाहिए। जितना हो सके दुखी लोगों की सेवा करनी चाहिए। किसी का बुरा करने का ख्याल भी मन में कभी नहीं लाना चाहिए। जितना हो सके भगवान की भक्ति में समय बीतना चाहिए। यही धर्म है। क्योंकि जब बुरा वक्त आता है तो धर्म ही आपको बचाता है।

धन
विपरीत परिस्थिति में धन का पास में होना जरुरी है, क्योंकि धन से अपनी मुसीबतों का सामना किया जा सकता है। इसलिए घर में धन का संग्रह होना अति आवश्यक है। धन पास में होगा तो सगे-संबधी भी आपके हित का कार्य करेंगे।

गुरु का उपदेश
जब भी आपका कोई भी बड़ी या गुरु कोई उपदेश दे तो उसे ध्यान से सुनना चाहिए और उसी के अनुसार कर्म करना चाहिए। इन उपदेशों को अपने जीवन में उतारना ही उसका संग्रह करना है। बड़ो के द्वारा  दिया गया उपदेश एक आशीर्वाद के बराबर होता है। इससे जीवन की समस्याएं अपने आप ही खत्म हो सकती हैं।

गुणकारी औषधि
दैनिक जीवन में होने वाली शारीरिक परेशानियों से जुड़ी दवाईयां हमेशा घर में होनी चाहिए। ताकि कोई भी तकलीफ होने पर तुंरत उसका ईलाज हो सके। ऐसा न करने पर गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...