1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Chanakya Niti: इन चीजों में महिलाएं पुरुषों से कई गुना हैं आगे, जानिए क्या कहती है आचार्य चाणक्य की नीति

Chanakya Niti: इन चीजों में महिलाएं पुरुषों से कई गुना हैं आगे, जानिए क्या कहती है आचार्य चाणक्य की नीति

Chanakya Niti: Women are many times ahead of men in these things; आचार्य चाणक्य ने अपने नीतियों में ऐसे कई नीतियों का उल्लेख किया है, जिससे आपका जीवन सरल और सुगम हो सकें। वहीं उन्होंने अपने कई नीतियों में मानव स्वभाव और गुणों का भी जिक्र किया है।

By: Amit ranjan 
Updated:
Chanakya Niti: इन चीजों में महिलाएं पुरुषों से कई गुना हैं आगे, जानिए क्या कहती है आचार्य चाणक्य की नीति

नई दिल्ली : आचार्य चाणक्य एक कुशल राजनीतिज्ञ और कूटनीतिज्ञ थे। इन्होंने अपनी नीतियों के दम पर एक साधारण से बालक को सम्राट बना दिया। आचार्य चाणक्य द्वारा रचित चाणक्य नीति पुस्तक में मानव समाज के जीवन से संबंधिक कई बातों का जिक्र किया गया है। कहते हैं जो व्यक्ति चाणक्य नीति की बातों को अच्छे से समझकर उसका अपने जीवन में सहीं से प्रयोग कर लेता है उसकी कई परेशानियां खत्म हो सकती हैं। यहां आप जानेंगे चाणक्य की उस नीति के बारे में जिसमें उन्होंने बताया है कि महिलाएं किन चीजों में पुरुषों से काफी आगे होती हैं।

“स्त्रीणां दि्वगुण आहारो बुदि्धस्तासां चतुर्गुणा।

साहसं षड्गुणं चैव कामोष्टगुण उच्यते।।”

आचार्य चाणक्य की नीति कहती हैं कि, ‘महिलाओं को पुरुषों की अपेक्षा दो गुणा ज्यादा भूख लगती है। क्योंकि शारीरिक बनावट के हिसाब से महिलाओं को ज्यादा कैलोरी की जरूरत पड़ती है। ऐसे में महिलाओं को पुरुषों की अपेक्षा अधिक भूख लगना स्वभाविक है।

चाणक्य नीति कहती है, ‘महिलाएं पुरुषों की तुलना में ज्यादा बुद्धिमान होती हैं। तेज बुद्धि के कारण ही महिलाएं पारिवारिक जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाती हैं। ये अपनी सूझबूझ से हर परेशानी से निपटने में सक्षम होती हैं।’ चाणक्य कहते हैं कि महिलाओं पुरुषों से 4 गुना अधिक बुद्धिमान होती हैं।

महिलाओं में शारीरिक बल भले ही पुरुषों के मुकाबले कम हो लेकिन साहस के मामले में महिलाएं पुरुषों से जरा भी कम नहीं हैं। चाणक्य नीति अनुसार महिलाएं पुरुषों से छह गुना अधिक साहसी होती हैं। ये अपने साहस से किसी भी चीज का मुकाबला कर सकती हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...