1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Chanakya Niti: आपके जीवन में हैं ये तीन चीज तो धरती ही बन जायेगी स्वर्ग

Chanakya Niti: आपके जीवन में हैं ये तीन चीज तो धरती ही बन जायेगी स्वर्ग

जिस व्यक्ति की पत्नी संतोष करने वाली होती है, उसके लिए भी धरती स्वर्ग हो जाती है। उन्होने कहा है कि मन की शांति से बड़ा कोई भी धन या सुख नही होता।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
Chanakya Niti: आपके जीवन में हैं ये तीन चीज तो धरती ही बन जायेगी स्वर्ग

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

आचार्य चाणक्य का नाम आते ही लोगो में विद्वता आनी शुरु हो जाती है। आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति और विद्वाता से चंद्रगुप्त मौर्य को राजगद्दी पर बैठा दिया था। इस विद्वान ने राजनीति,अर्थनीति,कृषि,समाजनीति आदि ग्रंथो की रचना की थी। जिसके बाद दुनिया ने इन विषयों को पहली बार देखा है। आज हम आपको आचार्य चाणक्य के नीति शास्त्र के उस नीति के बारे में बतायेंगे। जिसमें उन्होने बताया है कि जीवन में हैं ये 3 चीज तो धरती ही बन सकता है आपके लिए स्वर्ग।

आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति शास्त्र में बताया है कि जिस भी व्यक्ति का पुत्र संस्कारी और आज्ञाकारी होता है, उसके लिए धरती ही स्वर्ग हो जाती है। इसके साथ ही उन्होने आगे बताया है कि पुत्र के संस्कारी और आज्ञाकारी होने से पिता के मान-सम्मान में भी वृद्दि होती है।

आचार्य चाअक्य ने आगे बताया है कि जिस व्यक्ति की पत्नी अच्छे आचरण की होती है, उसके लिए भी धरती स्वर्ग हो जाती है। चाणक्य ने आगे बताया है कि जिस व्यक्ति की पत्नी धर्म का अनुसरण करती है। और पूरे परिवार को जोड़े रखती है। उसके लिए यही स्वर्ग है।

आचार्य चाणक्य ने बताया है कि जिस व्यक्ति की पत्नी संतोष करने वाली होती है, उसके लिए भी धरती स्वर्ग हो जाती है। उन्होने कहा है कि मन की शांति से बड़ा कोई भी धन या सुख नही होता। जिस व्यक्ति में आत्म संतुष्टी होती है, उसके लिए धरती ही स्वर्ग के समान हो जाती है।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...